राजकीय महाविद्यालय होडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सांस्कृतिक कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. संजू अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य बिन्दु बसंत की तरंग था।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ओझा का कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश एवं रवि रिवारिया द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन मीनु के द्वारा किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर सोलो फीमेल डांस, सोलो मेल डांस तथा ग्रुप डांस आदि प्रतियोगिताएँ कराई गईं। निर्णायक मंडल में गुरनाम सिंह, सीमा वशिष्ठ तथा डॉ. भक्तिसुधा जज के रूप में मौजूद थे।विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र डॉ. नीलम शर्मा एवं डॉ. गुंजन कालरा द्वारा वितरित किए गए। सोलो फीमेल डांस में तनु ने प्रथम ,तनु ने द्वितीय स्थान तथा रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सोलो मेल डांस में अंकित सोरोत ने प्रथम , अजय ने द्वितीय तथा मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप डांस में परी और सांजिली प्रथम स्थान, खुशबु संध्या और गोपेश द्वितीय स्थान तथा खुशबू, डॉली, भावना और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में अन्य कमेटी सदस्य डॉक्टर सुधा, डॉक्टर रामकिशोर, हरवीर, संतोष, दीपक, अतरसिंह, संदीप मौजूद थे।
BB News 24 www.bbnews24.live