महिलाएं किसी भी क्षेत्र में नहीं है पुरुषों से पीछे : गौरव गौतम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला पलवल केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से महिला कल्याण एवं उत्थान को समर्पित तथा पूर्व संसदीय सचिव  स्व. मूलचंद मंगला एवं समाजसेवी स्व. संजय अरोड़ा की पुण्य स्मृति में शहीद सैनिकों की यादगार में पलवल शहर की पंजाबी धर्मशाला में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ  मुख्य अतिथि  खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, सहयोग और देशभक्ति का संदेश दिया गया, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं सहित क्षेत्र के आम नागिरकों, अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान किया।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए यह दिखा दिया कि वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान और जीवन बचाने वाला कार्य है। इसमें महिलाओं का सहयोग समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाएं न केवल स्वयं रक्तदान कर सकती हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं। कई जगहों परमहिलाएं रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके इस प्रयास से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आते हैं। महिलाओं का यह योगदान मानवता की सेवा का एक सुंदर उदाहरण है। यदि अधिक से अधिक महिलाएं रक्तदान में भाग लेंगी, तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा और कई अनमोल जीवन बचाए जा सकेंगे।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दोहराया कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति, सेना और देश सेवा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर महिलाएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। पहले जहां महिलाओं को सीमित अवसर मिलते थे, आज वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है और दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं। यह साबित हो चुका है कि यदि महिलाओं को समान अवसर मिलें, तो वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं और सफलता प्राप्त कर सकती हैं।खेल राज्य मंत्री ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचती है बल्कि यह समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया और इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला पलवल केमिस्ट एसोसिएशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए। रक्तदान शिविर में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार, सतीश कुमार और हरकेश कुमार ने भी रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Check Also

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की मैरिट द्वारा सैनिक स्कूल में चयन

  माँ ओमवती सीनियर सेकेंडरी विद्यालय (हसनपुर) के अनंत तोमर व भूमि भारद्वाज ने नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *