पलवल जिले के आला अधिकारियों द्वारा कांग्रेसी विधायक के निवास पर ईद की मुबारकबाद से राजनीति गरमाई

 

पलवल जिले के जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ व एसपी वरूण सिंगला द्वारा अचानक पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के एकमात्र कांग्रेसी विधायक मोहम्मद इसराइल के हथीन निवास पर शनिवार को ईद के मौके पर उनको मुबारकबाद देने के जाने से यह चर्चा का विषय बन गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों के द्वारा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उनमें हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल भी एक हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा उनाके नोटिस जारी करने के बाद उन्होंने हथीन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के हित में अपने दिल की आबाज पर फ ैसला लेने की बात कही थी। उनके द्वारा अचानक ही खुल कर भाजपा के मुख्यमंत्री के प्रति अपने झुकाव के चलते ही हथीन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को जल्द ही मंजूरी मिलने के भी आसर नजर आने लगे हैं। शनिवार को जिस प्रकार से जिला के दोनों उच्चधिकारियों डीसी व एसपी द्वारा ईद के पर्व पर उनके निवास पर जा कर उनको बधाई दी गई है। उससे ऐसा लगता है कि हरियाणा सरकार के द्वारा दी गई हिदायतों के चलते ही दोनों अधिकारियों ने आज विपक्षी कांग्रेस पार्टी के विधायक के निवास पर जा कर ईद की बधाई दी है। यह पहला मौका है कि किसी विपक्षी पार्टी के विधायक को सतरूढ़ पार्टी के द्वारा अपने अधिकारियों के द्वारा इतना मान सम्मान प्रदान किया गया हो। इस सम्मान के राजनैतिक तौर पर और भी कई मायने लगाए जा रहे हैं। जिस प्रकार से आज उनको पूरा मान सम्मान प्रदान किया गया है। उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में कांगे्रस पार्टी द्वार मोहम्मद इसराइल के खिलाफ  कोई सख्त कार्रवाई करने पर भाजपा पार्टी के द्वारा उनको किसी उच्च पद पर नबाजा जा सकता है। जिससे पलवल जिले के अन्य भाजपा नेताओं में हलचल मच गई है। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि ईद के मौके पर उन्होंने एक सामाजिकता के तौर पर ही जा कर ईद की बधाई दी है, ताकि आपसी भाईचारा कायम रह सके।

Check Also

बार कौंसिल चुनाव 21 मार्च को , लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

बार कौंसिल के होडल बार के स्थगित हुए चनाव को 21 मार्च को होडल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *