2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर पर कसा शिकंजा

सीआईए  हथीन प्रभारी  दीपक गुलिया की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 किलो 216 ग्राम चरस सहित हिमाचल प्रदेश की महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला आरोपी की पहचान नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।सीआईए  हथीन प्रभारी  दीपक गुलिया ने बताया कि दिनांक 23 मार्च को एवीटी स्टाफ हथीन में तैनात एएसआई विरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ 23 मार्च को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी वा नशीले पदार्थ की धर-पकड के लिये तथा अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पलवल बस स्टैंड के पास एक महिला नशीला पदार्थ लेकर खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) बताया। महिला को उसके कानूनी अधिकार बताते हुए राजपत्रित अधिकारी श्री साहिल ढिल्लों, डीएसपी मुख्यालय पलवल के सामने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से नियम अनुसार तलाशी की प्रक्रिया अपनाई गई। तलाशी के दौरान महिला के शरीर से टेप में लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 9 पैकेट में चरस पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 2 किलो 216 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा 6020 रुपये नकद, आधार व पैन कार्ड और एक मोबाइल फोन भी मिला। चरस को कब्जा में लेकर इस संबंध में शहर थाना में महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Check Also

बार कौंसिल का होडल में शांतिपूर्वक रहा मतदान

  बार कौंसिल का आज होडल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समपन्न हुआ। चुनाव में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *