औरंगाबाद महाग्राम सभा मे दूसरी पंचायत बनाने का प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा

पलवल जिले की औरंगाबाद ग्राम सभा ने औंरंगाबाद ग्राम सभा में से दूसरी ग्राम पंचायत को बनाने का एक प्रस्ताव पास करके मंजूरी के लिए ब्लॉक पंचायत अधिकारि को भेजने पर उन्होंने सरकार से मंजूरी प्रदान करने के लिए जिला अधिकारी उपमा अरोड़ा के पास भेजा है। औरंगाबाद महाग्राम सभा में से एक और पंचायत बनाने का प्रस्ताव सरपंच व सभी ग्राम सदस्यों के साथ एकमत हो कर भेजा गया है। खंड़ पंचायत अधिकारी होडल अमित कुमार के द्वारा इसको सरकार से मंजूरी के लिए जिला पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा के पास भेजा गया है। जिनके द्वारा इसको जिला उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा सरकार को भेजने पर मंजूरी मिलने के बाद औरंगाबाद ग्राम सभा में से दूसरी ग्राम पंचायत का गठन किया जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *