सरकारी अस्पताल पलवल में चल रही मरीजों के लिए सहायक साबित हो रही अन्नपूर्णा रसोई

 

पलवल के सरकारी अस्पताल में भारत विकास परिषद द्वारा पिछले आठ सालों से चलाई जा रही नि:शुल्क रसोई अस्पताल में ईलाज कराने आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए सहायक साबित हो रही है। भारत विकास परिषद द्वारा पिछले आठ सालों से पलवल के सरकारी अस्पताल में इस अन्नपूर्णा रसोई को चलाया जा रहा है। इसमें अस्पताल में ईलाज कराने आने वाले मरीजों को रसोई संचालकों के द्वारा ड़ाक्टरों की अनुमति से ईलाज कराने आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को मुफ त भोजन दिया जाता है। अस्पताल में ईलाज कराने आने वाले मरीजों को सुबह 11 बजे व शाम को साढ़े छ: बजे भोजन प्रदान किया जाता है। भारत विकास परिषद द्वारा संचालित यह रसोई पिछले आठ सालों से नियमित रूप से नि:श्ुाल्क चलाई जा रही है। इसमें मरीजों व उनके परिजनों को बिल्कुल मुफ त खाना प्रदान किया जाता है। मरीजों को मिलने वाले खाने की पूरी तरह से सरकारी अस्पताल में कार्यरत ड़ाक्टरों के द्वारा जांच करने के बाद ही मरीजों को खाना दिया जाता है। भारत विकास परिषद के सदस्यों के द्वारा स्वंय मरीजों को उनके बैड़ पर ही खाना पहुंचाया जाता है। इस रसोई के संचालक हेम मंगला व अनिल मोहन मंगला ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले आठ सालों से नियमित रूप से पलवल के सरकारी अस्पताल में इस नि:शुल्क रसोई को चलाया जा रहा है। जिसमें ड़ाक्टरों के निर्देशानुसार ही मरीजों व उनके परिजनों को मुफ त खाना प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ईलाज कराने आने वाले मरीजों को उनके बैड़ पर ही दोनों समय भोजन प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन भारत विकास परिषद के सदस्यों व समाजिक नागरिकों के द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ, बच्चों के जन्मदिन व अपनी सालगिरह पर सहयोग राशि प्रदान करके किया जाता है। उन्होंने बताया कि पलवल समाज के नागरिकों के द्वारा सहयोग करने के कारण ही यह पिछले आठ सालों से सरकारी अस्पताल पलवल में मरीजों को दोनों समय मुफ त भोजन प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *