पलवल जिले के 6 पंच हुए निर्विरोध निर्वाचित

 

पलवल जिले के 21 पंच पदों के उप चुनाव में केवल 6 गांव के पंच पदों पर एक-एक ही उम्मीदवार के द्वारा नामांकन करने पर उनको निर्विरोध पंच पद के लिए चुन लिया गया । यह जानकारी डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने दी। उपमा अरोड़ा ने बताया कि पलवल जिले के 21 पांच पदों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होना था। जिनमें से केवल 6 गांवों बंचारी, रूंधी ,गुलाबद,  रहराना, किशोरपुर, चिरावटा गांव में पंच पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया था। किसी दूसरे उम्मीदवार के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने पर  नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन  28अप्रैल को 6 पंचों को चुन लिया गया। उन्होंने बताया कि 15 अन्य   पंच पद पर किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण यह पंच पदों के पद रिक्त रह गए हैं।

Check Also

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का पलवल दौरा

हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *