पलवल बनेगा हरियाणा में सुरक्षा का मॉडल: डॉ. यशपाल

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर में आईसीसीसी  की स्थापना भी की जाएगी, जो संपूर्ण निगरानी तंत्र का केंद्रीय संचालन केंद्र होगा।नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के लिए विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा डॉ. यशपाल की अध्यक्षता वाली वित्त एवं अनुबंध समिति द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रस्ताव को आगामी आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशालय को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में शहर के सभी प्रमुख बाजारों, सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट्स तथा सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है।प्रथम चरण में शहर के 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाकर सुरक्षित बनाया जाएगा। इन स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रमुख गतिविधियों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया कि आईसीसीसी के माध्यम से 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या आपात स्थिति पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। यह व्यवस्था पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।डॉ. यशपाल ने कहा कि उनका उद्देश्य पलवल को केवल सुविधायुक्त ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं तकनीक-सक्षम शहर के रूप में विकसित करना है। नगर परिषद अध्यक्ष होने के नाते म्युनिसिपल फंड का पारदर्शी एवं जनहित में उपयोग करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, जिसमें नवीनतम तकनीक, डेटा सुरक्षा एवं नागरिकों की गोपनीयता के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Check Also

एक नम्बर फ ीडऱ की बिजली के कटों के कारण नागरिकों का जीना हुआ दूभर

शहर होडल के एक नम्बर फ ीडऱ के अघोषित बिजली कटों के कारण नागरिकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *