होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

 

होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल का हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के डायरेक्टर रविदास शर्मा व प्रधानाचार्य सुनीता रानी ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 48 छात्र छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कला संकाय में कोमल ने 486 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम , विज्ञान संख्या में हिमांशी ने  464 92.8 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में आशी गर्ग ने  91.5%  457 अंक प्राप्त किए हैं ।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को मिठाई खिला करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने डांस करके अपनी खुशी व्यक्त की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *