दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दुल्हन समेत 5 पर केस दर्ज

 शादी के अगले ही दिन एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शादी की रात ही दुल्हन के साथ कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले युवकों ने फोन पर दूल्हे को प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के करीब 16 दिन बाद राजकीय रेलवे पुलिस  फरीदाबाद ने मृतक की पत्नी और चार अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर के निवासी और मृतक के भाई जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की शादी बीती 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ की रहने वाली भूमिका के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। 30 अप्रैल को पूरा परिवार दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था।आरोप है कि शादी की रात (सुहागरात) को ही भूमिका और ओमप्रकाश के बीच किसी बात को लेकर  वाद-विवाद हुआ था। इसके अगले ही दिन, 1 मई को सुबह करीब 7 बजे से ओमप्रकाश के मोबाइल पर चार अलग-अलग नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों की पहचान अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम* के रूप में हुई है, जो दुल्हन के जान-पहचान वाले बताए जा रहे हैं।

Check Also

नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद- कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *