शुगर मिल चालू नहीं होने पर 30 अक्टूबर से किसान देंगे धरना
BB News 24
October 28, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 19 अक्टूबर को किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल और गन्ना उत्पादक किसानों ने पुनः उपायुक्त पलवल से मिलकर मिल को 25 अक्टूबर को शुगर मिल चलाने की मांग दोहराई जिस पर उपायुक्त पलवल ने उसी दिन शुगर मिल का निरीक्षण भी किया था और किसानों को मिल को शीघ्र चलवाने का आश्वासन दिया था। परंतु उपायुक्तों के आश्वासन के बावजूद आज तक शुगर मिल को चलाने के कोई गम्भीर प्रयास नहीं हुए । जिससे गन्ना उत्पादक किसानों में भारी आक्रोश है मिल के न चलने से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी किसान गन्ना का खेत खाली होने पर गेहूं की बुआई भी करते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में काफी शुगर मिल चालू हो गई जब उत्तर प्रदेश में चालू हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं इसलिए किसान मोर्चा के नेता 30 अक्टूबर को उपायुक्त से मिलकर शुगर मिल को शीघ्र चलवाने की मांग उठाएंगे। इसके बावजूद शुगर मिल को नही चलाया तो शुगर मिल पलवल पर अनिश्चित कालीन आन्दोलन शुरू किया जाएगा। जिसके लिए प्रबंध निदेशक शुगर मिल और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
Post Views: 1