पलवल में हरियाणा रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगरा से गुरुग्राम और रेवाड़ी की ओर आने जाने वाली बसें पलवल बस अड्डे में प्रवेश करने के बजाय आगरा चौक से ही सोहना रोड की तरफ निकल जाती हैं। इसके कारण बस अड्डे पर खड़े यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है।इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा खामियाजा फरीदाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, मथुरा और आगरा की ओर जाने वाले यात्री भी बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं, जबकि संबंधित मार्गों पर चलने वाली बसें बस अड्डे में प्रवेश किए बिना ही आगे निकल जाती हैं।
यात्रियों के समय और पैसे दोनों पर पड़ रही मार
बसों के बस अड्डे पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय और किराया खर्च करना पड़ सकता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। आगरा से फ रीदाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में पलवल के आगरा चौक पर उतरना पड़ता है तथा थ्रीव्हीलर में पलवल बस अडडे पर जा कर दूसरी बस को पकडऩा पड़ता है। इसी प्रकार ही मथुरा व आगरा जाने वाले यात्री पलवल बस अडडे पर खड़े रहते हें तथा यह बसें आगरा चौक से ही हो कर आगरा की ओर निकल जाती हैं। नागरिकों का कहना है कि जब बस अडउे को बनाया गया है तो इन बसों को पलवल बस अडडे पर से सवारियों को बिठा कर ही निकलना चाहिए।
आखिर बस अड्डे में प्रवेश क्यों नहीं करतीं बसें?
इस स्थिति ने हरियाणा रोडवेज के बस संचालन और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब यात्रियों को बस अड्डे से बस पकडऩी है, तो आगरा से गुरुग्राम और रेवाड़ी जाने वाली बसों के निर्धारित ठहराव और मार्ग की व्यवस्था क्या है? यदि इन बसों का बस अड्डे में प्रवेश करना निर्धारित है, तो इसका पालन क्यों नहीं कराया जा रहा?
क्या कहते हें रोडबेज महाप्रबन्धक: पलवल जिला महाप्रन्धक जितेन्द्र यादव का कहना है कि उनके द्वारा गुरूग्राम,रेवाडी व झज्जर डिपो महाप्रबन्धकों को बसों को पलवल बस अडडे पर रोकने का पत्र लिखा गया है। लेकिन उसके बाद भी इन बसों को पलवल बस अडडे पर नहीं रोका जा रहा है।
BB News 24 www.bbnews24.live