पलवल में युवक पर हुए जानलेवा हमले को ले कर राजनिती गर्माई, विपक्ष ने की कड़ी भत्र्सना

 

पलवल में एक युवक सिकंदर ड़ागर पर हुए जानलेवा हमले को ले कर पलवल की राजनीति गर्मा गई है तथा विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इसकी कड़ी भत्र्सना करते हुए दोषियों को तुरन्त गिरफ तार करके कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पलवल के एक युवक सिंकदर पर हथौड़े व लाठियों से जानलेवा हमला करके उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके ईलाज के दौरान विपक्ष पार्टियोंव समाजसेवियों के द्वारा उनसे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।सिकंदर ने इस हमले को पलवल की समस्याओं को उठाने पर सतारूढ़ दल के नेता कं समर्थकों के द्वारा  हमला करने का आरेाप लगाया था। भाजपा के युवा नेता उत्कृष्ट चौधरी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में अपनी बात को कहने का सभी को हक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी की जीरो टेरेंस की नीती लागू है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र ही इसमें शामिल हमलावरों को गिरफ तार किया जाएगा। हरियाणा युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पलवल जिले में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में सरकार का नहीं, बल्कि गुंडों का राज चल रहा है। अलावलपुर फ्लाईओवर के नीचे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सिकंदर डागर  पर हुआ जानलेवा हमला बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सत्ता के संरक्षण में पल रहे असामाजिक तत्व लगातार भय और आतंक का माहौल बना रहे हैं।उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि जिले में कानून का राज स्थापित हो सके और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। कांग्रेसी महिला जिला प्रधान सविता कूंडू ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ तार करने की मांग करते हुए कहा कि पलवल में इस घटना से गहरी दहशत व्याप्त हो गई है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।डीएसपी अनिल कुमार का कहना है कि कैंप पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच करके दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा शीघ्र ही इसमें शामिल सभी आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also

वांसवा गांव में बंदरों का आतंक, बच्चों को काट खाया

वांसवा गांव में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है। गांव में अनेकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *