जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी सब डिविजन न 2 के कार्यालय के समक्ष हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि न 41 ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय लापरवाही, मांगों की अनदेखी और जन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान बालकिशन शर्मा एवं टेकचंद गहलोत ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन हरकेश सौरोत द्वारा किया गया।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान रमेश डागर ने बताया कि कर्मचारी गर्मी के समय में आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं। लेकिन उपमंडल अधिकारी की मनमानी और हठधर्मिता कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। उन्होनें बताया कि पिछले 18 महीनों से कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण मुहैया नहीं कराए गए हैं। फील्ड में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए कार्य स्थल पर कुर्सी और छायां के लिए शेड तक उपलब्ध नहीं हैं। चांदहट बूस्टर खस्ताहाल में है कई बार कहने के बावजूद भी उसकी मरमत नहीं करवाई गई है। यूनियन के सचिव मनीराम तेवतिया ने कहा कि उपमंडल अधिकारी अपनी हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने का काम करें अन्यथा कर्मचारियों को मजबूरन अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर होडल शाखा के प्रधान सुरेश चंद, देवकरण, हथीन के प्रधान ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

BB News 24 www.bbnews24.live