ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में बिजली,मीठे पानी की सुविधा नहीं होने के कारण हो रही परेशानी

 

जिला प्रशासन के द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पर बिजली व अन्य किसी भी परेशानी नहीं होने के दावे करने के बाबजूद भी हरियाणा में प्रवेश करेन पर डाडका सौंध मार्ग पर चल रही परिक्रमा मार्ग पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के पलवल जिले के होडल उपमंड़ल के ड़ाडका गांव से प्रवेश करने वाले यात्रियों को प्रशासन की उपेक्षा के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ड़ाडका गांव से सौंध गांव के लिए आने वाले इन श्रृदालुओं को शाम ढ़लते ही अंधेरे का सम्राज्य स्थापति हो जाने के कारण अंधेरे में अपनी टॉर्च की रोशनी में ही अपनी यात्रा को आरमभ करना हेाता है। इस मार्ग पर केवल रास्ते में पडऩे वाले मंदिरो व प्राईवेट संस्थानों के द्वारा ही बिजली की व्यव्स्था की गई है। प्रशासन की ओर से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाईटों कंो नहीं लगाया गया है। जिस कारण से ड़ाडका सौंध मार्ग पर शाम ढ़लते ही अंधेरे का सम्राज्य हो जाता है। इसके अलावा इस मार्ग पर कहीं पर भी मीठे पानी की व्यव्स्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। केवल प्राईवेट नागरिकों के द्वारा ही पानी की व्यवस्था पानी के टैंकरों के द्वारा की जा रही है तथा यह पानी भी खारा होने के कारण श्रृदालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश,राजस्थान से आए श्रृदालुओं सविता, सन्तोष, ध्रमेश, संजय कुमार का कहना है कि हरियाणा में सरकार द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में करोड़ों रूपयों कंी राशि को खर्च करके बिजली, यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था, मीठे पानी को उपलब्ध करने व परिक्रमा मार्ग में बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा के बारे में सुना था। लेकिन हरियाणा में प्रवेश करने पर यह सारी व्यवस्थाऐं पूरी तरह से ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं तथा परिक्रमा मार्ग में स्ट्रीट लाईटें व मीठा पानी तक उपलब्ध नहीं है। डन्होंने सामाजिक संस्थाओं व रास्ते में पडऩे वाले ग्रामीणों तथा मंदिर संचालकों के द्वारा ही की जाने वाली व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा परिक्रमा मार्ग व डाडका से सोंध गांव के मेन मार्ग पर श्रृदालुओं को सडक़ पार कराने के लिए वाहनों को रूकवाने व यात्रियों को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था का काफ ी बताया। एसडीएम भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि वह स्वंय परिक्रमा मार्ग का दौरा करके इसमें आनी वाली समस्याओं का समाधान करा कर यात्रियों को सुविधा प्रदान कराएंगे।

Check Also

दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दुल्हन समेत 5 पर केस दर्ज

 शादी के अगले ही दिन एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *