स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया आयोजन

धर्म पब्लिक स्कूल, पलवल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु एक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन किया गया। पार्क अस्पताल फरीदाबाद के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में अस्पताल की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच के बाद आवश्यक निर्देश दिएचिकित्सकों की टीम में डॉ. मनोज, नर्सिंग स्टाफ अर्चना, राहुल एवं मैनेजर ऋषभ श्रीवास्तव शामिल थे। चिकित्सकीय टीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी हार्ट, वेट , इ॰ सी॰ जी॰, शुगर बी॰ पी॰ आदि की जाँच कर विभिन्न रोगों से बचाव के उपाय बताए गए तथा कौन-कौन सी सावधानियाँ अपनाकर विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, यह जानकारी दी गई। संतुलित आहार एवं मौसम संबंधी रोगों से बचाव के उपाय भी सुझाए गए।निर्देशक पवन अग्रवाल, प्रधानाचार्या ज्योति डांगे एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक डॉ. विकास साध ने चिकित्सकों एवं उनकी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए सबके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *