लगातार एक माह की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का भंड़ारों के साथ हुआ समापन

 

लगातार एक माह तक अधिक माह में आयोजित ब्रज चौरासी कोस प्ररिक्रमा का सोमवार को अनेकों स्थानों पर हवन यज्ञ व भंड़ारों के साथ ही समापन हुआ। इस यात्रा के शंातिपूर्वक समपन्न होने पर जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। पिछले दिनों 17 मई को अधिक माह के आरम्भ होने पर ब्रज चौरसाी कोस परिक्रमा का आरंभ हुआ था। इस ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान राजस्थान, उत्तरप्रदेश के साथ ही हरियाणा के पलवल जिले के डाड़का गांव से श्रृदालुओं के द्वारा ड़ाडक़ा, सौंध, बंचारी, डक़ोरा, मरौली, खंाबी, लीखी हसनपुर के मार्गों पर स्थित मंदिरों के दर्शन करने के बाद उत्तरप्रदेश की सीमा में यमुना पुल को पार करने के बाद उत्तरप्रदेश में प्रवेश किया गया था। पलवल जिले के इन गावों से निकलने बाले कई लाखों श्रृदालुओं की सेवा के लिए होडल के एलांयस क्लब डायरेक्टर सुनील मित्तल, प्रधान पवन गोयल, पूर्व प्रधान खिलौनी बंसल, अनिल सिंगला, राजेश गर्ग, महैन्द्र मंगला,, श्री रघुनाथ प्रभात फ ेरी होडल प्रधान ओमप्रकाश भगतजी, लवली हसीजा, नरेश नागल, सुनील बिंदल, रमन कालड़ा , श्री अग्रवाल समाज प्रभात फ ेरी प्रधान वीणा अग्रवाल, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, मरौली गांव के समीप सत्तपाल गुप्ता, पवन नागल, अनिल मित्तल, बस्तीराम डीआरओ,लीखी में रॉकी सरपंच डऱाना, हसनपुर पूर्व सरपंच राजकुमार गुप्ता, दीपक मंगला, राजेन्द्र गुप्ता सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों व ग्रामीणों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के द्वारा विशाल भंड़ारों, प्याऊ, सोने व रहने तथा खाने,पीने की व्यव्स्था की गई थी। डाडका गांव के समीप समाजसेवी लाला चन्द्र किशोर मंगला, मनोज मंगला, देवेन्द्र मंगला द्वारा लागातार एक माह तक भंड़ारा लगा कर श्रृदालुओं के लिए रहने तथा खाने पीने की व्यवस्था करके उनकी पूरी सेवा की गई थी। सोमवार को इस एक माह तक चली सेवा के समापन पर हवन, यज्ञ करके विशाल भंड़ारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज प्रधान संदीप जैन, उपप्रधान कुन्नी जैन, गौरव जैन, एलांयस क्लब सचिव बलराम बंसल सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी मौजूद थे। इस यात्रा के दौरान जिस प्रकार से जिला पुलिस अधिक्षक नितिन अग्रवाल के द्वारा सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उससे पलवल जिले में आने वाले सभी श्रृदालु अपने आपको पूरी तरह से सुरक्षित महससू करते थे। जिला उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के शांतिपूर्वक समपन्न होने पर सभी को बधाई देते हुए इसमें सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सरपंचों, ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। जिनके सहयोग से यह यात्रा पूरे एक माह तक शंातिपूर्वक समपन्न हुई है।

Check Also

जिला कांग्रेस पलवल ने बृज चौरासी कोस परिक्रमा में किया भंडारे का आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के संयोजन में  बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *