सी.आई.ए. स्टाफ होडल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य सोर्स किया गिरफ्तार

 

सी.आई.ए. स्टाफ होडल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गहन तफ्तीश करते हुए अवैध हथियार (देसी कट्टा) सप्लाई करने वाले मुख्य सोर्स आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान राहुल पुत्र भोले उर्फ पप्पू, निवासी नांगल जाट, थाना बहीन, जिला पलवल के रूप में हुई है। सी.आई.ए. स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त2025 को पुलिस टीम ने होडल रोड, उमराला कट पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध साहिल उर्फ पंचोली निवासी नांगल जाट, थाना बहीन को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिट के एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना होडल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।मुकदमे की तफ्तीश के दौरान आरोपी से की गई गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए पहले आरोपी साहिल को यह अवैध देसी कट्टा राहुल पुत्र भोले उर्फ पप्पू ने ही सप्लाई किया था।सी.आई.ए. स्टाफ होडल द्वारा मुख्य सोर्स राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिला पुलिस अधिक्षक नितिन अग्रवाल का कहना है कि पलवल जिले में अवैध हथियार बेचने वाले तथा इसको रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also

जिला कांग्रेस पलवल ने बृज चौरासी कोस परिक्रमा में किया भंडारे का आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के संयोजन में  बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु यात्रियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *