योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग द्वारा सोमवार को स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग, योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा थीम पर आधारित भव्य योग मैराथन का आयोजन किया गया। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में जिलेभर से आए हजारों विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां आयुष चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की।उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार के तत्वावधान में सरकार की 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में 20 जून तक व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आयुष विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। योग मैराथन भी इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण आयोजन रहा।कार्यक्रम में एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) आगरा चौक पलवल से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम तक आयोजित योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति का भी सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। हरियाणा सरकार भी प्रदेश में योग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग करें और अपने परिवार तथा आस-पास के लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करें, ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, योग प्रशिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोडऩे का संकल्प लिया। योग मैराथन के सफल आयोजन से जिला में योग के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंचा और लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Check Also

बलदेव छठ मेले में उमड़ेगा आस्था और मनोरंजन का रंग

पलवल शहर का ऐतिहासिक बलदेव छठ मेला इस बार 5 सितंबर से शुरू हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *