दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रेड क्रॉस द्वारा सहायक उपकरण वितरित

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पलवल द्वारा  जयेन्द्र सिंह छिल्लर, उपायुक्त, पलवल के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल लिम्ब्स), ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए।जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव  महेश गुप्ता ने बताया कि गत माह के दौरान लगभग 50 दिव्यांगजनों को आर्टिफिशियल लिम्ब्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं कान की मशीन सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर प्रत्येक मंगलवार को एलिमको के सहयोग से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, चयन एवं वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *