जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पलवल द्वारा मिनी सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर आधार कार्ड केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से जिले के नागरिकों को आधार संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पलवल के सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र पर नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आधार में बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा 125 रुपये शुल्क पर तथा मोबाइल नंबर अथवा अन्य आवश्यक संशोधन 75 रुपये निर्धारित शुल्क पर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाना हो अथवा नया आधार कार्ड बनवाना हो, वे इस केंद्र का लाभ उठा सकते हैं। महेश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे जहां जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की आय में वृद्धि होगी, वहीं आमजन को भी अपने जिले में ही आधार संबंधी सुविधाएं सरलता एवं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानीद्वारा सभी जिला शाखाओं के सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सेवा-निष्ठ कर्मचारियों को उनके देय सेवा लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान किए जाएं। साथ ही यदि किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित परिवार के पात्र सदस्य को हरियाणा सरकार के सेवा नियम, 2019 के अनुसार तत्काल लाभ उपलब्ध कराए जाएं। गुप्ता ने कहा कि यदि किसी जिला शाखा के पास ऐसे प्रकरणों में आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित कर्मचारियों के हित में हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वाराफंड उपलब्ध करवाया जाएगा।
मिनी सचिवालय पलवल में रेड क्रॉस द्वारा आधार कार्ड केंद्र स्थापित

BB News 24 www.bbnews24.live