कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने अनाज मंडी होडल में बुधवार को खंड होडल के खाद एवं दवा विक्रेताओं की बैठक ली। बैठक में खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कृषि उप निदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में उपलब्ध खाद का 60 प्रतिशत हिस्सा सहकारी समितियों एवं पैक्स के माध्यम से तथा 40 प्रतिशत हिस्सा निजी खाद विक्रेताओं के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इससे किसानों को अपने गांव अथवा कस्बे के आसपास ही खाद उपलब्ध हो सकेगी और उन्हें दूर-दराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को केवल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण के समय किसान का पीओएस मशीन पर अंगूठे के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। यदि कोई विक्रेता निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना खाद वितरित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।डॉ. बाबू लाल ने कहा कि खाद के साथ किसानों को जबरन अन्य दवाइयां, कीटनाशक अथवा अन्य सामग्री बेचने (टैगिंग) की शिकायत मिलने पर भी संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण एवं जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में धान की रोपाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा किसान डीएपी एवं यूरिया उर्वरकों का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं। इसलिए किसानों के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।कृषि उप निदेशक ने बताया कि जिले की खरीफ फसलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 9 हजार 800 मीट्रिक टन डीएपी तथा 27 हजार 500 मीट्रिक टन यूरिया की मांग सरकार को भेजी गई है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी किसान को खाद के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में क्यूसीआई डॉ. सुनील दत्त सहित खंड होडल के सभी खाद एवं दवा विक्रेता उपस्थित रहे।
खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें विक्रेता: कृषि उपनिदेशक डा. बाबूलाल*

BB News 24 www.bbnews24.live