भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ.अर्चना गुप्ता का पलवल आगमन पर श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल करेगी भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ.अर्चना गुप्ता के पलवल आगमन के अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा  18 जून  को आलापुर स्थित मोनार्क बैंक्विट हॉल पलवल में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं इससे पूर्व मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ती पर प्रदेश अध्यक्षा डॉ.अर्चना गुप्ता द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के अध्यक्ष  ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया की भाजपा हरियाणा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ.अर्चना गुप्ता पलवल  दोपहर  3-30 बजे मिनार गेट पर महाराजा अग्रसेन जी कि मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी व दोपहर चार बजे आलापुर स्थित मोनार्क बैंक्विट हॉल पलवल में उनका भव्य अभिनन्दन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला विशेष रूप से मौजूद रहेगें ।

Check Also

ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं चार प्रकार के कचरा पृथक्करण को करें सुनिश्चित : जितेंद्र कुमार

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पलवल जितेंद्र कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं ठोस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *