12 वर्षों में केंद्र और हरियाणा सरकार ने विकास को जन-जन तक पहुंचाने का किया प्रयास : गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश में केंद्र सरकार और हरियाणा में प्रदेश सरकार के 12 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से सरकार की अंत्योदय उत्थान, विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को व्यापक रूप से रेखांकित किया जा रहा है। इन 12 वर्षों में सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्यान के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचा है।खेल राज्य मंत्री श्री गौतम ने कहा कि गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर और वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने विकास को नई गति प्रदान की है। केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता सीधे भेजी जा रही है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी पिछले 12 वर्षों में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), मेरी फसल मेरा ब्यौरा, ई-अधिगम योजना, चिरायु हरियाणा योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना तथा ऑनलाइन ट्रांसफर नीति जैसी पहलें सुशासन के उदाहरण बनी हैं। चिरायु योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है, जबकि अंत्योदय परिवार उत्थान योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के अवसर प्रदान किए हैं।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *