जेजेपी पार्टी पदाधिकारी की बैठक का किया आयोजन

 

पलवल रेस्ट हाउस में जेजेपी पार्टी के संगठन को मज़बूत करने व पदाधिकारियों की बीएलए 2 एजेंट के रूप में ज़िम्मेदारियों को लेकर एक महत्पूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सोरोंत ने की। सुरेंद्र सोरोंत ने कहा है कि जेजेपी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर जाकर मज़बूत होना पड़ेगा। बूथ के अंदर जो भी कमी पाई जाएगी उसको दूर किया जाएगा। कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए काम करना पड़ेगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को  बीएलए 2 एजेंट की भूमिका मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने की प्रक्रिया सहित चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर वोटो का सत्यापन करें पात्र लोगो के वोट बनवाने व गलत लोगो के जो वोट बने हैं उनको हटवाने का कार्य करे जो गलत तरीका से कटे है उनको जुड़वाने का कार्य करे। सभी साथी मतदाताओं से संपर्क बना कर रखे। इस बैठक में  दिनेश पंडित, सुखराम डागर, प्रवीन डूडी, देशराज चौहान, हरदेव चौहान, रोहतास नम्बरदार, अमित, सोनू रावत ,नवाब, ओमबीर कुंडु ,नरबीर, हाशिम खान आदि मौजद थे।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *