फर्जी परचेज ऑर्डर और धोखाधड़ी के जरिए ठगी मामले में पुलिस ने छठा आरोपी धरा

पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन फर्जी परचेज ऑर्डर और धोखाधड़ी के जरिए 53 लाख रुपए से अधिक के माल की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच पलवल पुलिस ने छठा आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सचिन निवासी शास्त्री नगर दिल्ली के रूप में हुई है।क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना गदपुरी में  दर्ज अभियोग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले गिरोह के एक महिला सहित 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी स्क्रीन और ठगी के पैसों से खरीदे गए लैपटॉप,1.25 लाख रूपए,वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी सचिन निवासी शास्त्री नगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ हेतु आरोपी सचिन को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *