पलवल मे हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में नहीं आने पर अग्रवाल समाज के नागरिकों ने प्रगट किया रोष

 

पलवल में वीरवार को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता के आगमन पर पलवल जिले के वैश्य अग्रवाल समाज के नागरिकों के स्वागत समारेाह में प्रदेशाध्यक्ष के नहीं आने के कारण वैश्य अग्रवाल समाज के नागरिकों ने गहरा रोष प्रगट किया। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पलवल में आयोजित स्वागत समारोह में आगमन पर जिला वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा पलवल के मीनार गेट पर स्थित महराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्र्यापण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पलवल अग्रवाल समाज, व्यापार मंड़ल के अलावा होडल, हथीन, हसनपुर के सैकडों की संख्या में नागरिक दोपहर दो बजे से ही एकत्रित हो कर बेसब्री से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। समाज के नागरिकों में अग्रवाल समाज की महिला के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को ले कर भारी उत्साह था तथा महिला संगठनों की महिलाएं भी भारी तादाद में मौजूद थीं। अग्रवाल समाज के नागरिकों के घंटो इंतजार के बाद भी  अचानक ही कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर से ही उनके काफि ले को कार्यक्रम स्थल पर नहीं आ कर सीधे ही पलवल से आगे स्थित एक होटल में आयेाजित कार्यक्रम में ले जाने से सभी अग्रवाल समाज के नागरिक कार्यक्रम स्थल पर बैठे ही रह गए तथा रोष स्वरूप महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्र्यापण करके प्रदेशाध्यक्षा के द्वारा अग्रवाल समाज के किए गए इस अपमान पर अपना गहरा रोष प्रगट किया गया। अग्रवाल समाज के नागरिकों का कहना था कि अग्रवाल समाज की नेत्री के पास महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्र्यापण नहीं करने का समय नहीं था तो उनको कार्यक्रम का समय ही नहंी देना चाहिए था तथा उनके द्वारा इस प्रकार से कार्यक्रम में नहीं आ कर महाराजा अग्रसेन का अपमान किया गया है। जिसको अग्रवाल समाज कभी भी भुला नहीं पाएगा।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *