एमवीएन यूनिवर्सिटी में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के चेयरपर्सन एवं प्रिंसिपल, सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षाविद् तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपसी सौहार्द, सहयोग और मजबूत संबंधों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर एमवीएन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढऩे के समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है।प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाती है। शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों एवं उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अतिथियों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार जताया।यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) योगेंद्र सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति की आधारशिला होती है। ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आपसी विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।समारोह के अंत में एमवीएन यूनिवर्सिटी परिवार की ओर से सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
BB News 24 www.bbnews24.live