अग्रवाल समाज के रोष को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर किया माल्र्यापण

 

पलवल में वीरवार को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता के आगमन पर मीनार गेट पर स्थ्ति महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्र्यापण नहंी क रने पर आने पर दुबारा माल्र्यापण करके रोष को कम करने का प्रयास किया गया है। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पलवल में आयोजित स्वागत समारोह में आगमन पर जिला वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा पलवल के मीनार गेट पर स्थित महराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्र्यापण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पलवल अग्रवाल समाज, व्यापार मंड़ल के अलावा होडल, हथीन, हसनपुर के सैकडों की संख्या में नागरिक दोपहर दो बजे से ही एकत्रित हो कर बेसब्री से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। इस क ार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष के नहीं आ कर साीधे ही मोनार्क में आयेंजित कार्यक्रम में जाने पर अग्रवाल समाज के नागरिकों ने गहरा रोष प्रगट किया था। इसकी सूचना प्रदेशाध्यक्ष को मिलने पर उन्होंने कार्यक्रम के समापन के बाद आ कर मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्र्यापण करके अग्रवाल समाज के रोष को कम करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व विधायक दीपक मंगला, अनिल मोहन मंगला, स्वतंत्र गोयल आदि मौजूद थे।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *