होडल मे बस अडडे के समीप नाले के निर्माण के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की घटना से होडल प्रशासन द्वारा कोई सबक नहंी लिया गसा है। इसी कारण ही राजीव गांधी चौक के समीप एक सीवर के गडढे को लगातार कई दिनो से खुला छोड़ा हुआ है। जिससे कभी भी क ोई भयानक हादसा घटित हो सकता है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए राजीव गांधी चौक पर सीवर के एक गडढे को बनाने का ठेका छोड़ा हुआ है। ठेकेदार के द्वारा इसके निर्माण के बाद इसको खुला छोड़ा हुआ है। इस गडढ़े के लिए कोई भी सूचक नहीं लगाया गया है। जिस कारण से इसमें गिरने से कोई भी भयानक हादसा घटित हो सकता हे। नियमानुसार किसी भी प्रकार के गडढ़े के निर्माण के दौरान उसके चारों ओर एक सूचक लगाया जाात है, ताकि इसके बारे में नागरिकों को पता लग सके तथा वह इससे बच कर निकल सकें। लेकिन ठेकेदार द्वारा इस गडढ़े के चारों ओर इस प्रकार को कोई सूचक नहीं लगा पाने के कारण कोई भी भयानक हादसा घटित हो सकता है। इससे पहले भी बस अडडे के समीप ठेकेदार के द्वारा खोदे गए नाले के चारों ओर कोई सुरक्षा सूचक नही लगाने के कारण भयानक हादसा घटित हुआ था। लेकिन उससे भी सबक नहीं ले कर ठेकेदार के द्वारा इसके चारों ओर भी कोई सुरक्षा के लिए निशान नहीं लगाया गया है। जिससे कभी भी कोई भयानक हादसा घटित होने से जान माल की हानि हो सकती है।
BB News 24 www.bbnews24.live