भारत सरकार और हरियाणा सरकार की 12 वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे विशेष जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण अभियान की कड़ी में शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पौधारोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने उपरांत उसकी परवरिश अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए ताकि वह आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन सके।उपायुक्त डा. छिल्लर ने कहा कि हम यदि आने वाली पीढिय़ों के लिए कोई सार्थक कार्य कर सकते हैं तो वो है अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण देने में सफल होते हैं तो यह समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार और जिला प्रशासन नहीं बल्कि समाज के हर नागरिक का दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे धरती माता और अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण करने का संकल्प लें और अपने घर, खेत, संस्थान अथवा आस-पास किसी उपयुक्त स्थान पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और गिरती वायु गुणवत्ता एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अत्यंत खराब स्तर तक पहुंच जाता है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने परिवार और बच्चों को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो हमें पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार, जिला आयुष विभाग के जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. हमीदुल्लाह, डा. मोहम्मद इरफान, डा. कुलदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पौधा लगाकर परिवार के सदस्य की तरह करें परवरिश : उपायुक्त

BB News 24 www.bbnews24.live