महाराजा अग्रसेन ने साम्राज्यवाद को दिया बढ़ावा: डॉक्टर अर्चना गुप्ता

महाराजा अग्रसेन ने साम्राज्यवाद को बढ़ावा दिया था उक्त विचार हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने  व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा भी महाराजा अग्रसेन के द्वारा दिखाए गए साम्राज्यवाद के मार्ग पर चलकर समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को पूरा मान सम्मान प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।पलवल में भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह के बाद रात को पलवल  अग्रवाल समाज व व्यापार मंडल की तरफ से उनके स्वागत के लिए मीनार गेट पर एकत्र होकर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री  गौरव गौतम, पूर्व विधायक दीपक मंगला,व्यापार मंडल मीनार गेट प्रधान गोपाल चौधरी, धर्मवीर , जितेंद्र, अग्रवाल समाज व भाजपा नेता चंद्रभान गुप्ता, नगरपरिषद वाइस चेयरमैन मनोज बंधु, व्यापार मंडल  प्रधान विनोद जैन,  प्रवीण गर्ग, अश्विनी कुमार, भारत विकास परिषद् जिला अध्यक्ष  भगवत स्वरूप सिंगला, डॉ अमरजीत, पार्षद बांके बिहारी , व्यापार मंडल जिला प्रधान बलराम गुप्ता,श्री वैश्य अग्रवाल सभा के  शैलेंद्र सिंगला,  हेमंत गुप्ता , होडल मार्केट कमेटी पूर्व अध्यक्ष जगमोहन गोयल, ओम प्रकाश गर्ग पूर्व पार्षद, महाराजा अग्रसेन समिति के अध्यक्ष अनिल मोहन मंगला , सचिव  स्वतंत्र गोयल,   भारत तायल इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला  ने कृपाण , स्मृति चिन्ह भेद किया व पलवल अग्रवाल समाज तथा व्यापार मंडल की ओर से उनके पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे अग्रवाल समाज के लिए एक प्रसन्नता का विषय है कि भाजपा पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनको बना करके समाज को इतना सम्मान प्रदान किया है।   डॉ अर्चना गुप्ता ने विलंब से आने के लिए क्षमा मांगी व खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस समाज में जन्म लिया है उसके अग्रज महाराजा अग्रसेन के दिखाए गए मार्ग पर चलकर के समाज के सभी व्यक्तियों को साथ लेकर के भाजपा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल अग्रवाल समाज व भाजपा पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा जो मान सम्मान प्रदान किया गया है वह उसको कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने कहा कि उनको आज इस कार्यक्रम में आने में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन वह सभी के द्वारा दिए गए इस प्यार को सहज करके रखेंगी और भाजपा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *