उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने शहर में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने गुरुवार को पलवल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। उपायुक्त ने किठवाड़ी रोड, सल्लागढ़ स्कूल, सुखराम अस्पताल वाली गली स्थित न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी तथा आर्य नगर सहित विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर नालियों में गंदगी एवं अवरोध के कारण पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालियों एवं जल निकासी मार्गों की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नालियों का पानी शीघ्रता से निकाला जा सके और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जलभराव की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पलवल के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *