एसआईआर के नाम पर हरियाणा में लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है: राव नरेन्द्र

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि एसआईआर  को लेकर  कांग्रेस पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ इस प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य है कि एक भी जायज मतदाता का वोट न कटे और एक भी नाजायज वोट मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं। किसी भी पात्र मतदाता के अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर हाई लेबल कमेटी बनाई हुई है जो इस प्रक्रिया पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर प्रदेशभर में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों में भ्रम और आशंका का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी संविधान में विश्वास रखती है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह बृहस्पतिवार को पलवल में ओमेक्स सिटी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना मुख्यरूप से मौजूद थे। प्रदेशाध्यक्ष पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया के बडे भाई के निधन पर गांव जनौली में शोक व्यक्त करने के लिए आए थे। इससे पूर्व उनका कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में पलवल में जोरदार स्वागत किया गया।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार और झूठे दावों में व्यस्त है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महिलाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है, जबकि सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है। बिना भ्रष्टाचार के आम जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा, जबकि युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और कर्मचारियों को न्याय मिलने के बजाय केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है और जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनभावनाओं के साथ खड़ी रही है और प्रदेश के लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। आने वाले समय में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा शासन में अपराध, लूट, हत्या, फिरौती और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। प्रदेश का किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा और गरीब वर्ग सभी परेशान हैं। बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों में ठहराव ने हरियाणा को बदहाल स्थिति में पहुंचा दिया है। जनता अब परिवर्तन चाहती है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।इस अवसर पर सतीश मंडोतिया, अजगर हुसैन,बदन सिंह, देवेंद्र शर्मा, विकेश कुमार महेंद्र इरफान, सविता कुंंडू, मनीष भारद्वाज, नरेंद्र चेची, होराम कसाना, राजेंद्र खोकिया का ब्लॉक अध्यक्ष हथीन, अजमत खान ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद बैंसला ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर, बिरी पहलवान, धर्मपाल पोसवाल, मुकुल देशवाल, देवदत्त , वेद प्रकाश, संतराम मेघवाल, लक्ष्मी नारायण बघेल, रोहतास मावई, गौरव गोयल, अनुज तंवर आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

Check Also

नशा मुक्त पलवल के लक्ष्य को साकार करने के लिए एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों की प्रभावी रूप से करें अनुपालना : उपायुक्त

मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *