पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला में अपराध पर नियंत्रण हेतु स्पैशल ऑपरेश डोमिनेशन अभियान के दौरान 43 टीमों के 157 जवानों ने करीब 50 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई । नाइट डोमिनेशन के दौरान महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकेबंदी की । इस नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने करीब 1हजार वाहनों को चैक किया गया तथा यातायात नियमों की अवहेलना कर रोड पर मनमानी करने वाले 82 वाहनों के चालान किए गए । जिला पुलिस द्वारा इस विशेष अभियान में निम्नलिखित कामयाबी हासिल की गई। स्पेशल अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल ने अवैध हथियार धारकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार धारक अमित उर्फ टोला निवासी गांव बासवा थाना हसनपुर पलवल को हसनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली/जुआ खेलनें वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दर्ज किए गए 5 अभियोगों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे जुआ,सट्टा खाई में लगाए गए 15720 रुपए बरामद किए गए।अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दर्ज किए गए 23 मामलों में 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 164.5 बोतल देसी,59 बोतल अंग्रेजी एवं 15 लीटर लाहन/ कच्ची शराब बरामद की गई।पीओ मामलों में थाना मुंडकटी तथा चांदहट थाना पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत दर्ज मामलों मे पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे 2 आरोपी धर दबोचने में सफलता हासिल की है। जिला के थाना एवं क्राइम ब्रांच इकाइयों द्वारा भारतीय न्याय संहिता तथा संबंधित धाराओं में दर्ज पुराने मामलों में फरार चल रहे 27 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस प्रकार पलवल पुलिस ने 37 मामलों में कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑपरेशन डोमिनेशन को सार्थक साबित करने में सफलता की । जिला पलवल पुलिस ने सडक दुर्घटनाओ से बचनें के लिए लोगों को जागरुक भी किया।पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने कहा कि “पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसा शांति व सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है, जहाँ आमजन भयमुक्त रहकर अपने जीवन, व्यवसाय व परिवार के साथ सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन डोमिनेशन” का मुख्य लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ व असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों को जड़ से समाप्त करना है।पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पलवल पुलिस की टीमें लगातार ऐसे अड्डों, संदिग्ध स्थानों, सूनसान जगहों, खाली प्लॉटों व खंडहरों में अचानक छापेमारी कर व्यापक कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।
पलवल पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु चलाए स्पेशल अभियान मे 37 संगीन मामलों में संलिप्त 62 आरोपियों को दबोचा

BB News 24 www.bbnews24.live