भारत विकास परिषद, माधव शाखा पलवल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 भारत विकास परिषद, माधव शाखा, पलवल द्वारा   फिजियोथेरेपी सेंटर, सेठ किरोड़ीमल भगत ट्रस्ट बगीची, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौक, पलवल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण के दौरान फल , फूल एवं छायादार की विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्म पब्लिक स्कूल, पलवल के चेयरमैन एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रदेश सह-संयोजक  पवन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि  राम कुमार बघेल, संयोजक मिशन प्रकृति उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, माधव शाखा के अध्यक्ष  राजन गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन  गुलशन गोयल  तथा संयोजन  देवेन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  बृज मोहन तायल का विशेष सहयोग रहा।यह वृक्षारोपण अभियान शाखा अध्यक्ष  राजन गुप्ता के जन्मदिवस को समर्पित किया गया। इस अवसर पर सेठ किरोड़ीमल भगत ट्रस्ट के ट्रस्टी  राजकुमार तायल एवं  यातिन तायल, पर्यावरण समिति के देव एवं सतीश सहित रमेश चंद, के.के. सिंगला, अशोक गर्ग, तरुण मंगला, श्याम सुंदरी तायल, गोविंद तायल एवं सुधीर सिंगला सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने “पौधा लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “एक पौधा माँ के नाम” तथा सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम “एक पौधा लगाकर पूरे वर्ष उसकी देखभाल करेंगे।इस अवसर पर सरकार से पलवल में एक स्थायी ग्रीन बेल्ट के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का भी आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा सके। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया गया।

Check Also

बरसात के मौसम में नागरिकों को डेंगू सहित बीमारियों से बचाव बारे जागरूक करें स्वास्थ्य विभाग : उपायुक्त

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *