होडल में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना होडल और सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने हवाई फायरिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो गाड़ी और अवैध देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी  अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई की रात्रि को धारम पट्टी होडल निवासी सतीश कुमार के घर के पास हवाई फायरिंग की एक घटना सामने आई थी। सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तो उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक गोली का सिक्का उनके घर की छत की ग्रिल से टकराकर आंगन में आ गिरा। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की बलेनो गाड़ी दिखाई दी, जिसमें सवार होकर अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के आदेशानुसार इस केस की जिम्मेदारी सीआईए स्टाफ होडल को सौंपी गई। सीआईए होडल की टीम ने सांझा कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर खास से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रशांत पुत्र सतबीर और ललित पुत्र यशपाल, दोनों निवासी धारम पट्टी, होडल, जिला पलवल के रूप में हुई है।पूछताछ और तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की बलेनो गाड़ी  बरामद की। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध देशी कट्टा तथा एक जिंदा व खाली कारतूस भी बरामद किया गया।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *