पलवल में खुले स्थानों पर जलने वाले कूढ़े पर नहीं लग पा रही रोक

 

पलवल में खुले स्थानों पर नागरिकों के द्वारा कूढ़े को जलाने पर रोक नहीं लग पाने के कारण इसका नागरिकों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पलवल के रसुलपुर चौक, मीनार गेट के पास, बस अडडा, कैंप मार्केट सहित अनेकों स्थानों पर दुकानदारों व सफ ाई कर्मचारियों के द्वारा खुले स्थानों पर कूढ़े को जलाया जाता है। इस कूढ़े में पॉलोथिनों व अन्य स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कूढ़े के जलने के कारण उसमें से उठने बाले धूएं के वहां से निकलने वाले नागरिकों के शरीर में सांस के साथ पहुंचने पर नागरिकों के स्वास्थ्य पर इसका भारी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके कारण नागरिकों में दमा की बिमारियां बड़ती जा रही हैं। इसके कारण हद्रय रोगियों के स्वास्थ्य पर भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। नगरपरिषद प्रशासन द्वारा अनेकों बार इसको ले कर अपने सफ ाई कर्मचारियों व दुकानदारों को खुले स्थानों पर कूढ़ा नहीं जलाने व उन पर जुर्माना करने की चेतावनी देने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पाई है। इसका मुख्य कारण प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाना है। नगरपरिषद प्रशासन द्वारा खुले स्थानों पर कूढ़ा जलाने वाले किसी भी दुकानदार व नागरिक के खिलाफ चालान करने की कार्रवाई को अमल में नहीं लाया गया है। जिस कारण से प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम धज्जियंा उड़ाई जा रही हैं।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *