होडल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में दो युवकों मौत हेा गई व 6 घायल हो गए

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड़ होडल पर रविविार को दो कारों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई व एक मासूम सहित 6 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशंात भाटी नोएड़ा निवासी अपने यार दोस्तों के साथ अपनी आई 20 कार में कोकिलावन से शनिदेव के दर्शन करके वापस अपने घर नौएड़ा जा रहे थे। अचानक ही बाबारी मोड़ होडल के समीप उनकी कार डिबाईडऱ से टकरा कर दूसरी साईड़ से वृन्दावन जा रही बर्ना गाड़ी सो टकरा गई। टक्क र इतनी जबरदस्त थी की उनकी गाड़ी में सवार निाशंत भाटी(36 वर्ष) व हिमांशू(25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई व उनकी गाड़ी में सवार अन्य तीन युवक घायल हो गए। बर्ना में सवार आाकश पवार वृन्दावन निवासी उनकी पत्नी ज्योति व उनका बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना होने पर वाहनों की लंगी लाईन लग गई। दुर्घटना की सूचना होडल पुलिस को लगने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सडक़ पर से वाहनों को हटा कर लगने वले जाम को खुलबा कर वाहनों के आवागमन को सूचारू रूप से चालू कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शवों का पोस्टर्माटम करा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।

 

Check Also

हरियाणा रोडवेज की बसों को ढाबों पर रूकने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के द्वारा हरियाणा रोडवेज की सभी बसों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *