जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

माननीय पंजाब एंव हरियाणा न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित करने की मांग को लेकर पलवल जिला के सैकड़ों अतिथि अध्यापक 25 मई 2026 को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ (रास-41) के तत्वावधान में जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे पलवल स्थित खोंटा मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान उदयराम शास्त्री करेंगे।जिला प्रधान उदयराम शास्त्री ने बताया कि राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ (रास-41) से जुड़े सभी गेस्ट टीचर्स इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के आदेशों के अनुरूप अनुबंधित अध्यापकों को नियमित किया जाना चाहिए, लेकिन हरियाणा सरकार अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसी मांग को लेकर अनुबंधित अध्यापक कुरुक्षेत्र में आंदोलनरत हैं।बैठक में राज्य स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो आंदोलन की आगामी रणनीति, सरकार के रुख तथा संगठन की आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से अपने विचार रखेंगे। इस बैठक में राज्य प्रधान दिनेश यादव,राज्य महासचिव भूपेंद्र,राज्य कोषाध्यक्ष अशोक शास्त्री,राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया, राज्य महिला प्रधान रेखा, व पदाधिकारी पूनम तथा अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सभी गेस्ट टीचर्स से आंदोलन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।राज्य प्रचार सचिव रिशाल सिंह ने बताया कि यह बैठक गेस्ट टीचर्स के भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पलवल जिले के सभी गेस्ट टीचर्स से अपील की कि वे 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे अधिक से अधिक संख्या में खोंटा मंदिर परिसर पहुंचकर बैठक में भाग लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *