हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त का पलवल आगमन 31 जुलाई  को

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी  संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राव नरेंद्र सिंह , सह-प्रभारी  जितेंद्र बघेल  तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी 31 जुलाई  को पलवल प्रवास पर रहेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी, पलवल के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं का पलवल पंजाबी धर्मशाला में आगमन पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एससी विभाग, केकेसी  सेल एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ नेता जिला कार्यकारिणी तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों होडल, हथीन एवं पलवल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की मजबूती को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

Check Also

पलवल में गुरू पूर्णिमा पर्व को ले कर हो रही तैयारियंा

  पलवल जिले में अगामी 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *