अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी दबोचे

पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सीआईए स्टाफ होडल  की टीम ने  हथीन रोड, मानपुर पुलिया के पास से अवैध असलाह सहित चार आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा।सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी  अमित कुमार के अनुसार सीआईए स्टाफ होडल की पुलिस टीम इलाके में गश्त व अपराध पड़ताल के दौरान मानपुर रोड पर मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आपराधिक किस्म के कुछ युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात की नीयत से मानपुर गांव की पुलिया के पास खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ ने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से मानपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चारों संदिग्धों को सीआईए स्टाफ ने मुस्तैदी से काबू कर लिया।पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध देशी पिस्तौल, कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए:। पुलिस ने दुष्यन्त उर्फ जस्सा (निवासी करमन) के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस। प्रदीप उर्फ भप्पल (निवासी करमन) के कब्जे से 2 जिंदा कारतूस। राममोहन उर्फ रोकी (निवासी फालन, थाना कोशी कला, जिला मथुरा, यूपी) के कब्जे से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस। कुलदीप उर्फ कल्लन (निवासी करमन) के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किए हैं।सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मुंडकटी में आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि अवैध हथियारों के इस नेटवर्क के मुख्य स्रोत और आरोपियों की आगामी योजनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *