पौषरोपण के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

हरियाणा सरकार द्वारा पौद्यारोपण करके हरियाणा को हरा भरा बनाने के प्रयासों को पलवल में मात्र खानापूर्ति करने तक सीमित रख दिया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा आज पलवल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उददेश्य पलवल जिले को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौघे लगाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने का था। लेकिन पलवल में वन विभाग द्वारा पलवल की साामजिक संस्थाओं व आम नागरिकों से कोई तालमेल नहीं कर पाने के कारण सरकार के द्वारा पौघे लगाने का यह अभियान केवल कागजों तक ही सिमटता नजर आ रहा है। सरकार का मुख्य उददेश्य साामजिक संसथाओं व आम नागरिकों के साथ मिल कर अधिक से अधिक पौद्यों को लगाना मुख्य उददेश्य है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की समाजिक संस्थाओं से बन रही दूरी सरकार के इन प्रयासों को पूरा करती दिखाई नहीं दे रही है। अगर जल्द ही पलवल में वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा सामाजिक संस्थाओं व आम नागरिकों के बीच बड़ रही दूरी को कम नहंीं किया गया तो सरकार द्वारा चलाया गया प्रकृति का सम्मान, हरियाली का अभियान केवल कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा।

Check Also

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *