जिला नूंह में प्रस्तावित ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा मध्य नजर पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 3 अगस्त 2026 को जिला नूंह में प्रस्तावित ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा के मध्य नजर एसपी पलवल  नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर  है। इस संबंध में जिला पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट इंचार्जो को अहम दिशा निर्देश दिए गए है। इनमे जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण रुप से संपन्न होने तक सतर्क एवं सजग रहने के भी निर्देश शामिल है। प्रस्तावित ब्रजमण्ड़ल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक पलवल ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रस्तावित जल अभिषेक यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने में कोई भी बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कानून से खिलवाड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाए। इसके साथ ही एसपी महोदय ने पेट्रोलिंग और चौकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करें और नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करें । उन्होंने कहा कि उद्घोषित/जमानत तर्क, अति वांछित अपराधियों पैरोल जंपर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला के साथ लगती जिला नूह एवं उत्तर प्रदेश सीमा पर पूरी चौकसी बरते। रहीमपुर यमुना पुल, माला सिंह फॉर्म बागपुर व करमन बॉर्डर इंटर स्टेट नाका आदि पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। एसपी पलवल ने कहा कि कानून एवं यातायात व्यस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करे। अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे। पलवल पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। कानून की अवेहलना करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Check Also

पलवल में गुरू पूर्णिमा पर्व को ले कर हो रही तैयारियंा

  पलवल जिले में अगामी 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *