कांग्रेस हरियाणा प्रभारी संजय दत्त व पदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने पलवल में टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पलवल पहुंचकर जिला कांग्रेस संगठन की व्यापक समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को विधानसभा एवं बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आगामी चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्रवार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जमीनी फीडबैक लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ अलग से मंथन भी किया गया, जिसमें बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भी जिले में पार्टी की वर्तमान स्थिति, जनसमर्थन और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के संयोजन में ब्रज की पावन धरती पर हरियाणा प्रभारी संजय दत्त के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेता ओमेक्स सिटी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने संगठन में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर संगठन का हित है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे संगठन की मर्यादा और अनुशासन का पालन करना होगा। अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और चुनावी रणनीति के व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को संगठित ढंग से जनता के बीच ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत और रीढ़ होता है तथा मजबूत संगठन के बल पर ही सत्ता परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने कांग्रेस को सभी वर्गों, समुदायों और छत्तीस बिरादरी की पार्टी बताते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि नई मतदाता सूची प्रकाशित होने पर प्रत्येक बूथ पर गंभीरता से जांच की जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो सके।जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश का प्रत्येक वर्ग बदलाव चाहता है और कांग्रेस ही जनता की उम्मीदों का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने हरियाणा प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि पलवल जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्रत्येक जनविरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस सडक़ से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश कुमार, संतराम मेघवाल, सविता कुंडू,शुगर सिंह ,रमेश खटाना, बृजभूषण, सोनू बैंसला, बदन सिंह जाटव,असगर हुसैन, संगठन महासचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विकेश खंडेलवाल, भूपेंद्र नौहवार, राहित खान, कुलदीप बैंसला, इरफान खान,मनोज छाँवडी, अशोक मुनीरगढी, केकेसी हरियाणा के महासचिव बीरी पहलवान, नरेंद्र चेची, रोहतास मावई, अजीम खान, लक्ष्मी नारायण, राहुल बासा,अनुज तंवर, होराम कसाना,देवदत्त, वीरेंद्र पोसवाल,इंद्रजीत, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला,जाहिद अजमत,ओमप्रकाश बघेल, अनूप पाराशर, , राजेंद्र खोकियाका,वाइस चेयरमैन केकेसी हरियाणा वेदप्रकाश, पप्पू असावता,यशवीर छाबड़ी, सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी दबोचे

पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में सीआईए स्टाफ होडल  की टीम ने  हथीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *