सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग-एफओडी) द्वारा निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के प्रभावी एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से 30 जुलाई 2026 को केंद्रीय एनआईटी फरीदाबाद के भूजल भवन में भूजल बोर्ड के एक सुविधा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पलवल के उद्यमियों ने भी भाग लिया। शिविर में लगभग 100 निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्हें एएसआईएसएसई विवरणी प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।सुविधा शिविर का उद्घाटन एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एफओडी), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप महानिदेशक दीपक मेहरा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के समग्र विकास के लिए विश्वसनीय एवं सटीक सांख्यिकीय आंकड़ों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। वैज्ञानिक पद्धति से एकत्रित गुणवत्तापूर्ण आंकड़े साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण, प्रभावी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतर निर्णय लेने की मजबूत आधारशिला सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों से सर्वेक्षण में सक्रिय सहयोग देने तथा समयबद्ध एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग की सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, घरेलू उपभोक्ता व्यय, रोजगार, मूल्य सांख्यिकी, शहरी फ्रेम सर्वेक्षण तथा औद्योगिक सांख्यिकी सहित विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर नियमित रूप से व्यापक नमूना सर्वेक्षण संचालित किए जाते हैं। इन्हीं में निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है, जिसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र द्वारा सृजित सकल मूल्य वर्धन का आकलन कर देश के सकल घरेलू उत्पाद में उसके योगदान का अनुमान लगाना है। इसके साथ ही यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की संरचनात्मक विशेषताओं एवं प्रदर्शन का विश्लेषण कर आर्थिक नियोजन एवं साक्ष्य-आधारित नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यह सर्वेक्षण 1 अप्रैल 2026 से देशभर में संचालित किया जा रहा है। सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने बताया कि सुविधा शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागी उद्यमों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना तथा सर्वेक्षण विवरणियों को सही एवं पूर्ण रूप से भरने में सहयोग प्रदान करना था। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल से संबंधित समस्याओं के समाधान, आवश्यक दस्तावेजों के अपलोड, सीपीसी एवं एनआईसी कोड के वर्गीकरण, सर्वेक्षण की अवधारणाओं एवं परिभाषाओं, आंकड़ों में असामान्य भिन्नताओं एवं विसंगतियों के निराकरण तथा वैधता संबंधी जांचों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्रों में प्रतिभागी उद्यमों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें सर्वेक्षण विवरणियों को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्तुत करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। पलवल के उद्यमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सुविधा शिविर हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर फरीदाबाद में सुविधा शिविर आयोजित

BB News 24 www.bbnews24.live