तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन

फरीदाबाद  में जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। आलोक मित्तल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा आज का जमाना प्रतियोगिता और खेलों से भरा है। जरूरत खेलों तथा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनने की है। जो बच्चे खेलों में हिस्सा लेते हैं वह अपनी मेहनत से हमेशा देश का नाम रोशन करते हैं।  जिला तैराकी संघ के प्रधान मनमोहन गुप्ता ने बताया कि जिसमें जिले के तैराकों ने भाग लिया। आईपीएस आलोक मित्तल के अलावा आज के इस प्रतियोगिता में जिला उपाध्यक्ष पराग गुप्ता भी शामिल रहे। मनमोहन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों के ग्रुप में आयशर स्कूल के दिवित ने, दूसरा स्थान मॉडर्न स्कूल के सक्षम ने तथा तीसरा स्थान डीएवी स्कूल के रिदित ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक मित्तल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *