बस अडडा होडल को राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर बनाने की अपील होडल के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व राजनेताओं द्वारा की जा रही है। होडल बस अडडे पर महाराजा अग्रसेन पार्क के निर्माण कराने तथा बस अडडे को बाईपास पर स्थानांतरित करने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा अपेन मुख्यमंत्री कार्यकाल में होउल में आयोजित जनसभा में की गई थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लगातार पूरा कराने का दबाव क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किया जाता रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व अपने राजनितिक गुरू की इस घोषणा को पूरा करने के लिए हरियाणा के कैबिनेट शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने 31 जुलाई को होडल का दौरा करके महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण बाबरी मोड़ स्थित अनाज मंड़ी मेँ साढ़े चार एकड़ में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हेँ। उनके समक्ष होडल बस अडडे को पुराने स्थान पर ही नया बनाने की बात कहने पर उन्होंने भी बस अडडे को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बनाने की बात को मंजूरी प्रदान कर नागरिकों की मंाग अनुसार बनाने की बात कही थी। क्षेत्र के नागरिकोंं में इसको ले कर तीव्र प्रतिक्रिया हुई है। होडल के अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग, पूर्व प्रधान सुनील मित्तल, किशन गोयल, जैन समाज प्रधान संदीप जैन, पूर्व प्रधान डॉक्टर राजेश जैन, अलॉयन्स क्लब प्रधान पवन गोयल, पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, महैन्द्र मंगला, व्यापार मंड़ल प्रधान श्याम सुन्दर मंगला, पंजाबी सभा पदाधिकारी नवीन कत्याल, लॉयन्स क्लब पूर्व प्रधान डॉ. रोहताश सिंगला का कहना है कि बस अडडे का निर्माण होडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर होना चाहिए, ताकि लंबे रूट की बसें बस अडडे पर रूक सकें तथा प्राईवेट ढाबों पर रूकने वाली हरियाणा रोड़बेज की बसों के लिए बस अडडे पर ही कैंटीन तथा इलैक्ट्रिक बसों कूे लिए इलैक्ट्रोनिक चार्जर सेंटर के बनने से उनको लाभ मिल सके। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधायक हरेन्द्र सिंह से होडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बस अडडे का निर्माण कराने की मांग की है। हरियाणा पूर्व प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी नागरिकों की राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर बस अडडे के निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अंदर बसों के आने जाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण बस अडडा अंदर पुराने स्थान पर बनने से इसका लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल पाएगा तथा अन्य शहरों की तरह ही राष्ट्रीय राजमार्ग होडल पर बस अडडे का निर्माण होने का लाभ पूरी तरह से नागरिकों को मिल पाएगा।
BB News 24 www.bbnews24.live