पलवल व आसपास के गावों के समीप प्रॉपर्टी ड़ीलरों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को भाजपा नेताओं के संरक्षण का आरोप नागरिकों के द्वारा लगाने पर भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्रचिन्ह लगने लगा है। पलवल व आसपास के क्षेत्रों में प्रापर्टी ड़ीलरों के द्वारा धड़ाधड़ कॉलोनियों को काटने का कार्य चल रहा है। वहीं प्रॉपर्टी ड़ीलरों के द्वारा अपने द्वारा काटी जा रही कॉलोनी को पूरी तरह से सरकार से मंजूर होना बतला कर भोले भाले नागरिकों को प्लॉटों को बेच दिया जाता है। इन स्थानों पर प्रॉपर्टी ड़ीलरों के द्वारा बाकायदा अपने कार्यालय को बना कर वहंा पर सडक़ का निर्माण करके बिजली के खंबों को भी खड़ा कर दिया जाता है। इनके द्वारा बाकायदा वहां पर अपने कर्मचारियों को बिठा कर कॉलोनियों को काटने का कार्य किया जा रहा है। इन अवैध कॉलोनियों में कई प्रॉपर्टी ड़ीलरों के साथ भाजपा नेताओं की मिलिभगत के आरोप भी नागरिकों के द्वारा लगाए गए हैं। इन अवैध कॉलोनियों का पता नागरिकों को उस समय लगता है, जब वह इनमें प्लॉट खरीद कर अपना मकान बनाने लगते हैं। उसके बाद डीटीपी विभाग के अधिकारी जेसीबी ले कर पहुंच जाते हैं तथा इसको अवैध कॉलोनी बतला कर नागरिकों के द्वारा कराई गई चाहरदीवारी व बनाए जा रहे मकान को तोड़ देते हैं। लेकिन तब तक भोले भाले नागरिक अवैध कॉलोनी के कारण अपने आपको ठगा सा महसूस करते हैं। नागरिकों के द्वारा इसक ो ले कर डीटीपी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी पूरी तरह से मिलिभगत का आरोप लगाया जाता है। नागरिकों का कहना है कि जब किसी कॉलोनी को काटा जाता है तो उसक ी मंजूरी डीटीपी विभाग से प्रॉपर्टी ड़ीलर द्वारा ली जाती है व नक्शा पास कराने के ेबाद ही कोई व्यक्ति वैद्य रूप से कॉलोनी काट सकता है। लेकिन पलवल क्षेत्र में डीटीपी विभाग इस ओर से राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अपनी आंखे मूंद कर रहता है तथा प्लॉटों के बिक जाने पर उसमें मकानों के निर्माण के दौरान नागरिकों की खरीदी गई जमीन को अवैध बतला कर तोडफ़ ोड़ करने से खरीदने वाला नागरिक अपने आपको ठगा सा महसूस करता है तथा उसकी जिंदगी भर की गाड़ी कमाई पूरी तरह से उसके हाथ से निकल जाती है। डीटीपी विभाग द्वारा पलवल में काटी जा रही वैद्य कॉलेानियों की लिस्ट जारी करनी चाहिए, ताकि भोले- भाले नागरिक अवैध कॉलोनियों को काटने वाले प्रॉपर्टी ड़ीलरों के जाल में फ ंस कर अपने आपको ठगा महसूस नहीं कर सकें। डीटीपी अनिल मलिक ने नागरिकों से अपील की है कि वह किसी भी स्थान पर जगह लेने से पहले डीटीपी कार्यालय पलवल में उसके बारे में पूरी जानाकरी प्राप्त करके ही जमीन की खरीददारी करें, ताकि वह अवैध कॉलोनियों को काटने वाले प्रॉपर्टी ड़ीलरों के झांसे में नहीं आएं।
BB News 24 www.bbnews24.live