कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह से सतर्क और तैयार: नीतीश अग्रवाल

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। पुलिस अधीक्षक  नीतीश अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ियों को भी सुगम मार्ग मिल सके।मुख्य मार्गों, कांवड़ शिविरों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पुलिस गश्त जारी रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कांवड़ियों और आम नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर देने का अनुरोध किया गया है।

Check Also

अग्रवाल भवन कार्यक्रम में एसपी दीप्ति गर्ग को किया आमंत्रित

अग्रवाल सभा जिला पलवल के अध्यक्ष संदीप गोयल  के नेतृत्व में अग्रवाल सभा के सदस्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *